शिक्षा: जिला परिषद की 422 स्कूलों पर लगेंगे ताले

जिला परिषद की 422 स्कूलों पर लगेंगे ताले
  • विद्यार्थियों का अन्य स्कूल में समायोजन की कवायद शुरू
  • शिक्षा विभाग आंकड़े जुटा रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिक्षण आयुक्तालय के समूह स्कूल के फार्मूले को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जिला परिषद के 422 स्कूलों को जल्द ही ताला लगाया जाएगा। विद्यार्थियों का अन्य स्कूल में समायोजन किया जाएगा। उन स्कूलों का समायोजन किया जाएगा, जहां विद्यार्थी संख्या 20 या उससे कम हैं। शिक्षा विभाग आंकड़े जुटा रहा है। सूत्रों ने बताया कि, जल्द ही शिक्षण आयुक्तालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

शिक्षक भर्ती ठंडे बस्ते में डालने का दांव : 20 या उससे कम विद्यार्थी संख्या के स्कूलों को ताला लगाकर विद्यार्थियों का अन्य स्कूल में समायोजन किया जाएगा। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या 900 से अधिक बताई जाती है। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों का भी समायोजन होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जानकारों ने बताया कि, विद्यार्थी संख्या के आधार पर शिक्षकों के पद को मंजूरी दी जाती है। समायोजन प्रक्रिया में कुछ शिक्षकों को अतिरिक्त ठहराया जाने का डर सता रहा है। शिक्षकों की संख्या अतिरिक्त दिखाकर सरकार ने नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डालने का दांव चला है।

शिक्षक संगठन कर रहे विरोध : शिक्षण आयुक्त के आदेश पर 20 या उससे कम विद्यार्थी संख्या के स्कूलों का समायोजन को शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि, जहां गांव, वहां स्कूल, सरकारी नीति रही। गांव में स्कूल खोलकर बच्चों को शिक्षा के प्रवाह से जोड़ा गया। उस नीति को बदलकर समूह स्कूल की नई नीति लागू करने से दुर्गम क्षेत्र के गांव, वाड़ी, पाड़े व बस्तियों के िवद्यार्थी शिक्षा के प्रवाह से कट जाएंगे। यह निर्णय अव्यवहार्य तथा अाभासी है। सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराने में असमर्थ सरकार ने सुविधायुक्त समूह स्कूल की संकल्पना रखकर पालकों में संभ्रम निर्माण किया है।

शिक्षकों की कमी पर समायोजन का इलाज : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अनेक पद रिक्त हैं। नागपुर जिला परिषद में शिक्षकों के 900 पद रिक्त हैं। रिक्त पद भरने से वेतन पर होने वाले खर्च की बचत करने शिक्षकों की कमी पर सरकार ने यह इलाज ढूंढ़ निकाला है। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों का समायोजन किया जाएगा, उस स्कूल में भौतिक सुविधा समायोजित विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने-ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का लॉलीपॉप िदया है।

Created On :   6 Oct 2023 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story