फ्राड: हर दिन अच्छा कमाने के चक्कर में गंवाए 5.20 लाख

हर दिन अच्छा कमाने के चक्कर में गंवाए 5.20 लाख
साइबर अपराधी ने लगाई चपत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए से चपत लगाई है। उसे भी टास्क पूरा कर रोजाना रुपए कमाने का झांसा दिया गया था। घटित वाकया उजागर होने से नई कामठी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का सुराग मिलना बाकी है।

ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली रकम : कामठी येरखेड़ा निवासी विनीत कुमार सुरेेश चंद्र (28) को 17 तारीख को साइबर अपराधी गजेंद्र ने नाम बदलकर मैसेज किया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया था। कहा गया कि विविध प्रकार के टास्क पूरा करने पर वह घर बैठे रोजाना हजारों रुपए कमा सकता है। शुरुआत में विनीत को इससे लाभ मिला। इससे उसे लालच आ गया। वह इससे ज्यादा रुपया कमाना चाहता था। इसके लिए उसने कुछ रकम निवेश की, लिहाजा झांसे में आए विनीत को 5 लाख 20 हजार रुपए से चपत लगाई गई है। उसके खाते से किसी और खाते में रकम आॅनलाइन ट्रांसफर की गई है। इसकी शिकायत पुलिस और संबंधित बैंक में की गई। प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   21 Sept 2023 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story