- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गैस सिलेंडर विस्फोट से गृहस्थी का...
गैस सिलेंडर विस्फोट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दंतेश्वरी नगर झोपड़पट्टी में भीषण अग्निकांड हुआ है। दो मंजिला मकान में आग लगी। गैर सिलेंडर में विस्फोट हुआ। अफरा-तफरी व दहशत का माहाैल रहा। हादसे में एक बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई। इस बीच दमकल कर्मियों ने दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पाई है।
दहल उठा परिसर
विठ्ठल शंकरराव मडावी और धर्माजी शंकरराव मड़ावी नामक दो भाइयों का संयुक्त रूप से दो मंजिला मकान दंतेश्वर नगर झोपड़पट्टी में है। तल मंजिल और ऊपरी माले पर बने अलग-अलग कमरों में मड़ावी बंधुओं के बहू-बेटों का परिवार रहता है। मकान का कुछ हिस्सा कच्चा व पक्का बना हुआ है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे के दौरान अचानक मकान के ऊपरी माले से धुआं उठने लगा। उक्त ऊपरी माले पर निवासरत ट्रक चालक राजेश व उसकी पत्नी सविता बालकनी में खड़े थे। उनके बच्चे भी वहीं पर खेल रहे थे। अाग लगने से मडावी परिवार के सदस्य जान हथेली पर लेकर भागे। इस दौड़-भाग में राजेश की पुत्री गुनगुन (10) मामूली रूप से जख्मी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती िकया गया है। इस बीच आग की चपेट में आने से घरेलू इस्तेमाल के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज से परिसर दहल उठा। िकसी ने हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। दो वाहनों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। घटना में टीवी, फ्रीज,कपड़े, गद्दे, अनाज आदि सामान जल कर राख हो गया है। एक लाख रुपए के करीब नुकसान अनुमानित है।
Created On :   16 Jun 2023 11:14 AM IST












