फर्ज: घर में रखी थी पति की अर्थी, अंत्येष्टि में थी देर, पत्नी ने किया मतदान

घर में रखी थी पति की अर्थी, अंत्येष्टि में थी देर,  पत्नी ने किया मतदान
  • अचलपुर के महिरबपुरा परिसर की घटना
  • बाहरगांव के रिश्तेदारों के बाद होना था अंतिम संस्कार
  • महिला तब तक मतदान करने पहुंची

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कहते हैं कि पति की मौत किसी भी पत्नी के लिए सबसे बड़ा दुख होता है। दुख की इस घड़ी में भी पत्नी ने मतदान का अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाया और मतदान किया। घटना अचलपुर के महिराबपुरा क्षेत्र की है। अमरावती लोकसभा के लिए शुक्रवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान का कर्तव्य निभाने कई जगहों पर दूल्हे विवाहमंडप पहुंचने से पहले मतदान करने बारात लेकर पहुंचने के किस्से कई जगह दिखाई दिए। हैरात की बात यह है कि पति का निधन होने से घर में उसका शव रखा हुआ था।

रिश्तेदार आने के बाद अंतिम यात्रा निकाली जानेवाली थी। इस स्थिति में पत्नी ने पति के शव को घर में रखकर वह अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान किया। यह घटना अचलपुर के महिरबपुरा परिसर में घटित हुई। जानकारी के अनुसार महिरबपुरा में रहनेवाली वासुदेवराव सावले नामक व्यक्ति का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वासुदेवराव का शव घर में रखा हुआ था। बाहरगांव रहने वाले रिश्तेदार आने के बाद उनकी अंत्येष्टि निकाली जानेवाली थी। इस स्थिति में रिश्तेदार आने तक वासुदेव की पत्नी ने मतदान केंद्र में जाकर अपना कर्तव्य निभाया।

दिव्यांग मतदान अधिकारी और कर्मियों काे किया सम्मानित : दिव्यांगों के शत-प्रतिशत मतदान के लिए नोडल अधिकारी जया राऊत एवं सहायक नोडल अधिकारी राजेंद्र जाधवर, पंकज मुद्गल, नीरज तिवारी, पी.डी. शिंदे सहित सहयोगियों ने काफी प्रयास किया। दिव्यांगों के मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था की गई। जिला चुनाव अधिकारी सौरभ कटियार ने सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई। इसलिए दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, पीने का पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, ब्रेल मतदाता पर्ची, ब्रेल मतपत्र, सांकेतिक भाषा चार्ट, मुफ्त परिवहन आदि जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाता है। दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पूरे जिले में 16 "विकलांग मतदान केंद्र" स्थापित किए गए हैं। दिव्यांग मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


Created On :   27 April 2024 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story