मेयो-मेडिकल में होगा जन्म-मृत्यु पंजीयन

मेयो-मेडिकल में होगा जन्म-मृत्यु पंजीयन
  • जिले के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में 1 जून से जन्म-मृत्यु पंजीयन व प्रमाणपत्र की सुविधा
  • अतिरिक्त आयुक्त ने पत्र जारी किया
  • होगा जन्म-मृत्यु पंजीयन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जिले के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में 1 जून से जन्म-मृत्यु पंजीयन व प्रमाणपत्र की सुविधा शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को नागपुर महानगर पालिका प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा आयुक्तालय द्वारा मनपा को इस बारे में पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बाद मनपा ने दोनों अस्पताल प्रशासन को इस आदेश का अमल करने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त आयुक्त ने पत्र जारी किया

मेडिकल और मेयो में 1 जून से जन्म-मृत्यु पंजीयन की सुविधा शुरू होगी। इसके साथ ही वहां जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी प्राप्त होंगे। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा आयुक्तालय पुणे ने मनपा प्रशासन को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने दोनों सरकारी अस्पतालों को सरकार के पत्र पर अमल करने का निर्देश दिया है। इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है। 1 जून से दोनों अस्पतालों में जन्म-मृत्यु का पंजीयन ऑनलाइन होगा। इसके अलावा निजी अस्पतालों में होने वाले जन्म-मृत्यु का पंजीयन मनपा के करीबी जोन में होगा।

Created On :   27 May 2023 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story