दावा: महाराष्ट्र सीमा पर भाजपा को झटका लगा कांग्रेस में फूट की चर्चा में तथ्य नहीं- पटोले

महाराष्ट्र सीमा पर भाजपा को झटका लगा कांग्रेस में फूट की चर्चा में तथ्य नहीं- पटोले
  • चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम
  • कांग्रेस में फूट की चर्चा में तथ्य नहीं
  • पटोले का बयान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि इस परिणाम से भाजपा को ही अवलोकन करने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र सीमा पर भाजपा को झटका लगा है। महाराष्ट्र में चुनावों में भी यही स्थिति रहेगी। पटोले ने कहा- विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद संबंधित राज्यों में कांग्रेस में फूट की चर्चा में तथ्य नहीं है। सोमवार को पटोले ने पत्रकारों से चर्चा की। तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र सीमा पर भाजपा पराजित हुई है। कांग्रेस जीती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा का क्या होगा। महाराष्ट्र में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनादेश का सम्मान करते हैं।

परिणाम को लेकर कांग्रेस त्रुटियों की समीक्षा करेगी। कांग्रेस के लिए निराश होने की स्थिति नहीं है। 2018 के बाद चारों राज्यों में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ मिलेगा। विपक्ष के गठबंधन इंडिया के बारे में किसी भी चर्चा का फर्क नहीं पड़ने वाला है। जो लोग कहने लगे हैं कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी और शपथविधि मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगी, उन्हें वस्तुस्थिति को भी देखना चाहिए।

Created On :   5 Dec 2023 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story