- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर,...
रहें सतर्क: सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर, कहीं आप हॉट स्पॉट पर तो नहीं मना रहे जश्न

By - Bhaskar Hindi |31 Dec 2023 12:27 PM
- तगड़ा बंदोबस्त तैनात
- हॉट स्पॉट पर तो नहीं
- सीसीटीवी कैमरे से नजर
डिजिटल डेस्क, नागपुर. नए वर्ष के जश्न और हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को नए वर्ष की पहली रात हवालात में बिताने की नौबत आ सकती है। पुलिस ने शहर भर में तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया है। नाकाबंदी और सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। फुटाला तालााब चौपाटी पर सामूहिक जश्न मनाया जाता है। लिहाजा, चौपाटी के तरफ जाने वाले मार्गों पर अवागमन प्रतिबंधित किया गया है। कुछ अन्य स्थानों के मार्गों को भी परिवर्तित किया गया है। नाकाबंदी के अलावा तीस स्थानों को हॉट स्पाट के रूप में चिह्नित किया गया है।
Created On : 31 Dec 2023 12:27 PM
Next Story