झांसा देकर ऑनलाइन 15 लाख की ठगी

झांसा देकर ऑनलाइन 15 लाख की ठगी
साइबर थाने में प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिजली काटने का झांसा देकर साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए से ठग लिया है। घटित वाकया उजागर होने से साइबर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का सुराग मिलना बाकी है।

फोन पर मैसेज आया : सिविल लाइंस निवासी सेवानिवृत्त व्यक्ति फरोख वझीफदार (69) को 20 जुलाई की शाम उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें बताया गया था कि उसका बिजली बिल बकाया होने से उसके घर की बिजली आपूर्ति खंडित की जाएगी। साइबर ठगी से अनभिज्ञ फरोख ने संबंधित नंबर पर फोन किया, तो साइबर अपराधी ने खुद को महावितरण का अधिकारी बताते हुए बकाया बिल ऑनलाइन भरने की सलाह दी। उसके लिए फराेख को एनीडेस्क एप डाउलोड कर 100 रुपए भेजने के लिए कहा।

गोपनीय जानकारी दे दी : झांसे में आए फरोख ने अपने खाते की गोपनीय जानकारी उसे दी थी। उसके तत्काल बाद फरोख के खाते से 15 लाख कुसी और खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। घटित प्रकरण से शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। मोबाइल नं. के आधार पर अपराधी की तलाश जारी है, पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Created On :   5 Aug 2023 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story