नागपुर: निखर रहा उपमुख्यमंत्री पवार का बंगला

निखर रहा उपमुख्यमंत्री पवार का बंगला
  • अब एक की जगह 3 गेट होंगे
  • मरम्मत व निर्माण कार्य पर ढाई करोड़ से अधिक का खर्च!

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सिविल लाइन्स स्थित सह पुलिस आयुक्त का बंगला उपमुख्यमंत्री अजित पवार को आवंटित होने के बाद बंगले की मरम्मत व निर्माणकार्य का काम शुरू हो गया है। फिलहाल, इस बंगले में एक ही गेट है, जहां से आना-जाना होता है, जबकि नए लुक के साथ यहां तीन गेट रहेंगे। एक गेट से एंट्री आैर दूसरे गेट से बाहर (एक्जिट) निकला जाएगा। तीसरे गेट से रवि भवन में जा सकेंगे।

सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी : उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सुरक्षा को देखते हुए बंगले की सुरक्षा दीवार को ऊंचा किया जाएगा। रवि भवन से सटकर जो सुरक्षा दीवार है, वहीं पर नया गेट बनाया जाएगा, ताकि बंगले से रवि भवन परिसर में जाने में आसानी हो।

तेजी से चल रहा है काम

उपमुख्यमंत्री पवार के बंगले की मरम्मत व निर्माणकार्य का काम तेजी से चल रहा है। यहां सिविल, फर्निचर, इंटीरियर के साथ ही इलेक्ट्रिक काम भी नए सिरे से किया जाएगा। फिलहाल यहां सिविल वर्क चल रहा है। लोक कर्म विभाग के कार्यकारी अभियंता अभिजीत कुचेवार व उपकार्यकारी अभियंता संजय उपाध्ये की निगरानी में यहां काम चल रहा है। डायनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, टायलेट-बाथरुम से लेकर आफिस का कमरा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। किचन का साइज बढ़ाया जा रहा है। सर्वंेट रूम की भी मरम्मत की जाएगी। ढाई करोड़ से अधिक का खर्च अनुमानित है। उपमुख्यमंत्री से मिलने आने वालों के बैठने की व्यवस्था के लिए परिसर में खाली जगह पर शेड या डोम बनाया जाएगा।

Created On :   30 Oct 2023 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story