वेदना: बालगृह में 11 बच्चों को परिजनों का इंतजार

बालगृह में 11 बच्चों को परिजनों का इंतजार
छोड़ कर गए रिश्तेदार मिलने भी नहीं आते

डिजिटल डेस्क, नागपुर। श्रद्धानंद आश्रम के बालगृह में 11 बच्चों को माता-पिता की प्रतीक्षा है। पालकों व रिश्तेदारों से 10 दिन के भीतर संपर्क करने का आह्वान प्रशासन की ओर से किया गया है। इन बच्चों में विधि संघर्षग्रस्त बालकों के अलावा रास्ते पर मिले बच्चे शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार इन बच्चों की अलग-अलग वेदना है।

मिलने नहीं आए परिजन : 6 वर्षीय बालिका अनन्या श्रद्धानंत अनाथालाय में रहकर शिक्षा पा रही है। 3 वर्ष से उसकी मां मिलने नहीं आई है। 7 वर्ष की बालिका आवी आकाश तोटे के माता पिता का पता नहीं है। 5 वर्ष से उसे कोई मिलने नहीं आया। 7 वर्षीय बालिका एंजल प्रदीप जेठिया के रिश्तेदारों की खोज कलमना थाने की पुलिस कर रही है। 17 वर्ष की रितिका दिनेश गणवीर 10 जुलाई 2017 से बालगृह में है। उसे कोई भी रिश्तेदार मिलने नहीं आया है। 6 वर्ष भूमिका गणेश निखारे, 10 वर्षीय साक्षी गणेश निखारे व 13 वर्षीय लक्ष्मी गणेश निखारे श्रद्धानंद आश्रम में हैं। इनके पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई। इन्हें भी कोई रिश्तेदार मिलने नहीं आया। आयूष लोकेश कहार 11, कैफ मुन्नादास सदा 10, आकाश राजकुमार पाटील 10 व कोंडा नामक 10 वर्षीय बालक को भी रिश्तेदारों की प्रतीक्षा है।

Created On :   21 Sept 2023 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story