तलाशी में खुलासा: नकली नोटों के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, हरियाणा से जुड़े गिरोह के तार - चार गिरफ्तार

नकली नोटों के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, हरियाणा से जुड़े गिरोह के तार - चार गिरफ्तार
  • उमरेड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.90 लाख का माल जब्त
  • नकली नोटों के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, चार गिरफ्तार
  • हरियाणा नंबर की कार रोककर तलाशी, नकली नोट बनाने का सामान बरामद

Nagpur News. उमरेड पुलिस ने नकली नोट बनाकर देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली नोट, नकली नोट बनाने का सामान, वन्यजीवों के प्रतिबंधित अंग और अफीम समेत 7 लाख 90 हजार रुपए का माल जब्त किया है। मामले में उमरेड के एक स्थानीय युवक की संलिप्तता भी सामने आई है।

हरियाणा नंबर की कार रोककर तलाशी, नकली नोट बनाने का सामान बरामद

उमरेड पुलिस को 26 अगस्त को गोपनीय सूचना मिली थी कि घटाली रोड क्षेत्र में कुछ लोग नकली नोट बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर हरियाणा नंबर की मारुति स्विफ्ट (एचआर-06-एवी-6549) को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवक और एक महिला संदिग्ध हालत में मिले। जांच में पुलिस ने 100-100 रुपए की 600 नकली नोटें (60 हजार रुपए), 10-10 रुपए की 99 नोटें, नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कागज, कांच, मशीन, लॉकर, केमिकल की बोतलें और अन्य उपकरण बरामद किए।

काले हिरण के सींग, बाघ के दांत और अफीम भी मिली

कार की तलाशी के दौरान एक बैग से काले हिरण का सींग, हिरण का सींग और बाघ के दांत जैसे वन्यजीवों के प्रतिबंधित अंग भी मिले। वहीं, एक धातु के डिब्बे में 4.34 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत करीब 21,700 रुपए है, भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप धनुराम कश्यप (36), निवासी करनाल (हरियाणा), मोहित नरेश कश्यप (26) और गौरव राधेश्याम कश्यप (25), दोनों निवासी पानीपत (हरियाणा) तथा एक महिला आरोपी शामिल है। इसके अलावा उमरेड निवासी अक्षय वसंतराव पाटील के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   26 Aug 2026 8:03 PM IST

Tags

Next Story