उत्सव: ईद मिलादुन्नबी पर कामगार नगर चौक में जुलूस का भव्य स्वागत, नगरसेवक यादव की ओर से पुष्प स्वागत

ईद मिलादुन्नबी पर कामगार नगर चौक में जुलूस का भव्य स्वागत, नगरसेवक यादव की ओर से पुष्प स्वागत
  • पुलिस अधिकारियों समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
  • जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच मिठाई वितरित की गई
  • नगरसेवक दिनेश यादव की ओर से सीरतुन्नबी कमेटी और जुलूस कमेटियों का पुष्प स्वागत
  • वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश आड़े ने की शिरकत

Nagpur News. ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रभाग क्रमांक 2 के नगरसेवक दिनेश यादव की ओर से कामगार नगर चौक पर कामगार नगर सीरतुन्नबी कमेटी, आशिक-ए-रसूल तंजीम, मस्जिद गौसिया जुलूस कमेटी और यंग फ्रेंड्स सपोर्टिंग क्लब का फूलों से स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल तमाम आशिकाने रसूल और अकीदतमंदों का मिठाई वितरित कर इस्तकबाल किया गया।

इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 2 के नगरसेवक दिनेश यादव, कपिल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश आड़े, तुषार नंदागवली, अकील अफसर, राम यादव, असलम अंसारी (इलेक्ट्रिकल), जमील अंसारी, बाबू भाई कुरैशी, अभिलाश शिरसाट, नितेश चवरे, बबलू भाई ऑटो वाले, मोहम्मद कैफ, आरिफ भाई सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विशेष रूप से मस्जिद गौसिया और मस्जिद क़मर के सभी सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Created On :   26 Aug 2026 6:35 PM IST

Tags

Next Story