एक्स पर पोस्ट: जयराम का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना, बोले - मोदानी को लाभ पहुंचाने वाले एपीटीईएल के फैसलों पर भी उठाए सवाल

जयराम का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना, बोले - मोदानी को लाभ पहुंचाने वाले एपीटीईएल के फैसलों पर भी उठाए सवाल
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट
  • देवेंद्र फडणवीस को एपीटीईएल के उन सभी फैसलों पर सवाल उठाना चाहिए, जिससे ‘मोदानी’ ग्रुप को फायदा हुआ

New Delhi News. कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस को अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी (एपीटीईएल) के उन सभी फैसलों पर सवाल उठाना चाहिए, जिससे ‘मोदानी’ ग्रुप को फायदा हुआ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर प्रधानमंत्री से शिकायत की है कि (एपीटीईएल) प्राइवेट पावर कंपनियों के पक्ष में बहुत ज्यादा पक्षपाती है। हालांकि, ‘मोदानी’ ग्रुप उन कंपनियों में से है जिन्हें 2025 और 2026 में महाराष्ट्र में एपीटीईएल के फ़सलों से सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है। कम से कम 4 मामलों में इसके पक्ष में फैसले हुए हैं।

जयराम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने खुद मोदानी को न सिर्फ़ पावर प्रोजेक्ट्स में बल्कि धारावी में रियल एस्टेट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स जैसे क्षेत्र में भी खास तवज्जो दी है। इसलिए, मोदानी पर मुख्यमंत्री का अचानक गुस्सा पूरी तरह से दिखावा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री की यह शिकायत एपीटीईएल के एक दूसरी प्राइवेट कंपनी जेएसडब्ल्यू के पक्ष में फैसले के बाद ही सामने आई। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री फडणवीस सच में अपनी बात को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें एपीटीईएल के उन सभी पिछले फ़ैसलों पर भी सवाल उठाना चाहिए जिससे ‘मोदानी’ ग्रुप को फायदा हुआ, जो राज्य सरकार और बिजली उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ थे।

Created On :   26 Aug 2026 7:49 PM IST

Tags

Next Story