सौहार्द का संदेश: पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिवस पर मरीजों की सेवा, मेयो अस्पताल में मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिवस पर मरीजों की सेवा, मेयो अस्पताल में मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
  • ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन ने बांटे फल-बिस्कुट
  • मानवता, अमन और भाईचारे का संदेश देने पर जोर
  • जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प दोहराया

Nagpur News. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से मेयो अस्पताल में मरीजों के बीच फल और बिस्कुट वितरित किए गए। इस दौरान खाद्य सामग्री वितरित कर पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष एड. अब्दुलअमानी कुरेशी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सललल्लाहो अलैहि व सल्लम की शिक्षाएं हमें देश और कौम की सेवा करने, जरूरतमंदों की मदद करने तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं। हुज़ूर की पूरी जिंदगी मानवता की सेवा, अमन, मोहब्बत, इंसाफ, रहम और अच्छे अखलाक का बेहतरीन उदाहरण है।

हाजी मोहम्मद शोएब कुरेशी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत केवल पढ़ने और सुनने के लिए नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने के लिए है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे और आपसी भेदभाव को दूर कर प्रेम तथा भाईचारे को मजबूत बनाएंगे।

सैयद जाहीद ने कहा कि जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन पैगंबर-ए-इस्लाम की वास्तविक शिक्षा तभी सार्थक होगी, जब हम उनके बताए रास्ते पर चलते हुए अपने व्यवहार में इंसानियत, सच्चाई, रहमदिली और सेवा की भावना को अपनाएं।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों के बीच फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में मानवता और सद्भावना का संदेश पहुंचा। ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. परमानन्द शुक्ला ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाहीद भाई, मंगेश चोपडे, जावेद अंसारी, इफ्तेखार कुरेशी, सैयद हस्सान रजा उपस्थित थे। सैय्यद जाहीद और एड. अब्दुलअमानी कुरेशी ने मेयो अस्पताल में फल वितरण किया।

Created On :   26 Aug 2026 5:27 PM IST

Tags

Next Story