नागपुर: गर्मी में ठंड का एहसास, यलो अलर्ट, बारिश के आसार, अधिकतम तापमान औसत से कम

गर्मी में ठंड का एहसास, यलो अलर्ट, बारिश के आसार, अधिकतम तापमान औसत से कम
  • बारिश के कारण गर्मी के मौसम में ठंडी का एहसास
  • दिन व रात के तापमान में जबरदस्त कमी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण गर्मी के मौसम में ठंडी का एहसास हो रहा है। दिन व रात के तापमान में जबरदस्त कमी आने से एसी व कूलर की जरूरत महसूस नहीं हो रही। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत जारी रहेगी। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान आैसत से 14.6 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसलिए हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के तट पर प्रति चक्रवात तैयार होने से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। नमी के कारण बारिश हो रही है। गुरुवार 11 अप्रैल को मौसम का मिजाज ठंडा-ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में 19.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। 12 व 13 अप्रैल को तेज हवा व गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में कमी बनी रहेगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। 14 व 15 अप्रैल को नागपुर समेत पूर्व विदर्भ में गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। 15 अप्रैल तक यलो अलर्ट बताया गया है।


Created On :   12 April 2024 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story