डेढ़ महीने में 56 अमरनाथ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच

डेढ़ महीने में 56 अमरनाथ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच
  • मेडिकल में यात्रियों की स्वास्थ्य जांच
  • जांच के लिए अलग केंद्र
  • 56 अमरनाथ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर. इस साल अमरनाथ यात्रा 1 से 31 जुलाई तक चलेगी। अमरनाथ यात्रियों के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) में अलग से स्वास्थ्य जांच केंद्र शुरू किया गया है। डेढ़ महीना पहले शुरू किए गए इस केंद्र में अब तक 56 अमरनाथ यात्रियों ने स्वास्थ्य जांच कराई है। यह सभी यात्री जांच में स्वस्थ पाए गए हैं।

दिया जा रहा प्रमाण-पत्र

मेडिकल के वार्ड क्रमांक 69 में शुरू किए गए केंद्र में अब तक 56 मरीजों की जांच की गई है। यहां 3 डॉक्टरों समेत सहायक कर्मचारियों की टीम है। यात्रियों को ईसीजी, ब्लड, शुगर समेत अन्य आवश्यक जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें स्वस्थ होने का प्रमाण-पत्र दिया जा रहा है। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीयन 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है। शहर की दो बैंकों में पंजीयन किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, जिले से हर साल 10000 से अधिक यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। उन्हें पंजीयन व स्वास्थ्य जांच करना अनिवार्य होता है। पहले जिले की अलग-अलग तहसीलों में केंद्र हुआ करते थे, लेकिन इस बार केवल मेडिकल को ही स्वास्थ्य जांच केंद्र की अनुमति दी गई है। यह केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक शुरू रहता है। जांच केंद्र को मंजूरी देने का निर्णय अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिया जाता है।

Created On :   4 Jun 2023 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story