क्राइम: तीन साल में हुईं 8105 चोरी व 230 हत्या की वारदातें

तीन साल में हुईं 8105 चोरी व 230 हत्या की वारदातें
नागपुर में 70 हत्या के मामले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत में पिछले एक वर्ष में हत्या के 28522 मामले दर्ज किए गए, जिसमें महाराष्ट्र राज्य में 2295 हत्या की वारदातों का समावेश है, वहीं नागपुर में 70 हत्या के मामले शामिल हैं। हत्या की यह वारदातें पुरानी दुश्मनी व मामूली विवाद के चलते हुईं। एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया - 2022 शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र में पिछले एक वर्ष में हत्या के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में विवादों के चलते 1130 मामले गत एक वर्ष में दर्ज किए गए हैं। हत्या की अधिकांश घटनाएं विवादों के चलते हुई हैं। संतरानगरी में गत तीन वर्ष में चोरी की 8105 घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें वाहन चोरी, सेंधमारी व अन्य चोरी की घटनाओं का समावेश है।

अपहरण, मारपीट व अन्य मामले दर्ज

गत 3 वर्ष में नागपुर में हत्या, वाहन चोरी, सेंधमारी के अलावा अन्य प्रकार की घटनाएं हुई हैं। 30 लाख की आबादी वाले इस शहर में गत तीन वर्ष में चोरी के अलावा छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीडन, सेंधमारी की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। चर्चा यह भी है कि कुछ ऐसे भी अन्य आपराधिक मामले दर्ज तो किए गए लेकिन उनके बारे में थानों के बाहर जानकारी सामने नहीं आ पाई। इसके अलावा अपहरण, मारपीट, लूटपाट सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

Created On :   7 Dec 2023 7:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story