धमकाया: पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी से किया रेप, मामला दर्ज होते ही फरार हो गया पति का दोस्त

पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी से किया रेप, मामला दर्ज होते ही फरार हो गया पति का दोस्त
  • मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार, यशोधरा नगर पुलिस कर रही तलाश
  • किसी को बताने पर पति की हत्या की धमकी देने का आरोप
  • घर में अकेली महिला को धमकाकर जबरदस्ती करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पति को जान से मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना को पीड़िता के पति के मित्र ने ही अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद मंगलवार को यशोधरा नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पीड़िता 26 वर्षीय महिला है, जबकि आरोपी शाहरूख हसन शेख (26), शिवाजी चौक झोपड़पट्टी निवासी है। आरोपी पीड़िता के पति का मित्र होने के कारण उसके घर पर आना-जाना था।

पीड़िता के अनुसार, 10 मई को जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी ने मौका देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोपी की धमकियों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा और मंगलवार को यशोधरा नगर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Created On :   29 Sept 2026 8:05 PM IST

Tags

Next Story