तापमान: हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम का मिजाज बदला, जानिए विदर्भ सहित कहां-कहां है ठंड

हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम का मिजाज बदला, जानिए विदर्भ सहित कहां-कहां है ठंड
  • मौसम का मिजाज बदल गया
  • महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 21 जनवरी तक ठंडी के आसार
  • अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है। आसमान में बादल छाए रहने से हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। गुुुरुवार को आसमान में दिन भर बादलों का राज रहा। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में कमी आ गई। वहीं रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक- दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को सामान्यत: बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में मकर संक्रांति से धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। देश और प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कहीं ठिठुरन तो कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 21 जनवरी तक ठंडी के आसार है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास और दोपहर का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।

मुंबई में ठंडी हवाएं बह रही हैं। उपनगरों में सुबह के समय ठंड बढ़ने से कुछ शहरवासी गर्म कपड़े पहन रहें है और अलाव जला रहे हैं। बीते हफ्ते से पुणे के तापमान में काफी गिरावट आई है। पुणेकर को गुलाबी ठंड के साथ गलन का भी सामना करना पड़ रहा है। पुणे के हवेली तालुका में आज सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य में कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड कहां

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पुणे में इस हफ्ते मौसम ठंडा बना रहेगा और पारा 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रत्नागिरी में 18.2 डिग्री, अलीबाग में 15.6 डिग्री, सातारा जिले में 13 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 13.6 डिग्री, सांगली में 16.6 डिग्री, नांदेड में 16 डिग्री, नाशिक में 11.5 डिग्री, कोल्हापुर में 17 डिग्री, महाबलेश्वर में 14 डिग्री, परभणी में 15.5 डिग्री, सोलापुर में 15.8 डिग्री, औरंगाबाद में 11.6 डिग्री, मालेगांव में 13.4 डिग्री, धाराशिव में 15.4 डिग्री, जलगांव में 9.3 डिग्री और पुणे में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Created On :   19 Jan 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story