लेट-लतीफी: कोहरे का असर, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घंटों लेट

कोहरे का असर, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घंटों लेट
यात्रियों की बढ़ी परेशानी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली लाइन से नागपुर की ओर आने वाली लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घंटों लेट हुईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन परिसर में भीड़ बनी रही। कई यात्रियों ने तो टिकटें रद्द करा लीं। दरअसल, ठंड के कारण उत्तर भारत में कोहरा छाया है। तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के लोको पायलेट को दूर तक पटरी पर देखना संभव नहीं होता है। हादसे की आशंका बनी रहती है, इसलिए निर्धारित रफ्तार से काफी कम रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जाता है। इस कारण रेलवे की समय सारिणी बिगड़ जाती है।

यह गाड़ियां हुईं लेट

तेलंगाना एक्सप्रेस -6 घंटे 27 मिनट

राजधानी एक्सप्रेस-5 घंटे

भगत की कोठी एक्सप्रेस -2 घंटे

जीटी एक्सप्रेस -5 घंटे 30 मिनट

विशाखापट्‌टनम एपी एक्सप्रेस- 6 घंटे 20 मिनट

दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस- 4 घंटे 30 मिनट

तामिलनाडु एक्सप्रेस -6 घंटे

दक्षिण एक्सप्रेस- 4 घंटे 30 मिनट

केरला एक्सप्रेस -10 घंटे

कोई विकल्प नहीं : सूत्रों की मानें तो रेल प्रशासन कोहरे के सामने हतबल है। कोहरा हटाने के लिए उनके पास कोई कारगर उपाय नहीं है। हाल ही में डीआईस लगाए गए हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह से गाड़ियों को रफ्तार नहीं दे पाते हैं।

सबसे बड़ी समस्या : सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि कोहरे के कारण लोको पायलट को सिग्नल ही नहीं दिखता। इसके लिए दशकों पुराना तरीका अभी भी उपयोग में लाया जाता है। इसके अनुसार, कोहरा प्रभावित क्षेत्र में होम सिग्नल के पास पटाखे (डेटोनेटर) ट्रैक पर लगाया जाता है। पटाखों पर क्लिप लगा होता है, उस क्लिप से ही ट्रैक पर पटाखा टिकता है।

जैसे ही ट्रेन का इंजन उस पटाखे से गुजरता है, जोरदार धमाका होता है। इससे ट्रेन ड्राइवर समझ जाता है कि सिग्नल पास आ चुका है।

Created On :   27 Dec 2023 5:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story