- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पालतू जानवरों के लिए विद्युत श्मशान...
बॉम्बे हाई कोर्ट: पालतू जानवरों के लिए विद्युत श्मशान गृह दिसंबर 2025 तक शुरू होने का आश्वासन

- महालक्ष्मी में पालतू जानवरों के लिए विद्युत श्मशान गृह शुरू
- अदालत ने सुमोटो याचिका का किया निपटारा
- बीएमसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल
Mumbai News. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में मुंबई में पालतू जानवरों के लिए विद्युत श्मशान गृहों की कमी को लेकर स्वतः संज्ञान (सुमोटो) जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हलफनामा दाखिल किया। बीएमसी ने अपने जवाब में अदालत को बताया कि महालक्ष्मी में पालतू जानवरों के लिए विद्युत श्मशान गृह शुरू हो गया। मालाड और देवनार में विद्युत श्मशान गृह के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह दोनों श्मशान गृह भी दिसंबर 2025 तक शुरू हो जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने कहा कि बीएमसी ने मालाड और देवनार में पालतू पशुओं के लिए प्राकृतिक गैस आधारित श्मशान गृह दिसंबर 2025 तक गृह शुरू करने का आश्वासन दिया। जबकि महालक्ष्मी में विद्युत श्मशान गृह शुरू हो गया है। बीएमसी के अनुसार देवनार श्मशान गृह की क्षमता 50 किलोग्राम होगी और इसमें एक बार में 10-12 किलोग्राम वजन वाले पांच पशुओं का दाह संस्कार किया जा सकेगा। ऐसे में स्वतः संज्ञान (सुमोटो) जनहित याचिका का निपटारा किया जाता है।
अदालत ने एक समाचार पत्र में छपी खबर के आधार पर स्वतः संज्ञान (सुमोटो) लिया था।, जिसमें दावा किया गया था कि देवनार श्मशान गृह का काम 2024 में पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसमें देरी हुई। मानसून की शुरुआत के कारण इसके और भी धीमे होने की उम्मीद है। ऐसे में निवासियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ और महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है।
Created On :   24 July 2025 1:46 PM IST












