Nagpur News: 6 अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 772 आवेदन, मनपा स्कूलों में छात्रों की बढ़ी दिलचस्पी

6 अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 772 आवेदन, मनपा स्कूलों में छात्रों की बढ़ी दिलचस्पी
  • आकांक्षा फाऊंडेशन के सहयोग से नई स्कूल को आरंभ करने का प्रयास
  • मनपा स्कूलों में छात्रों की बढ़ी दिलचस्पी

Nagpur News. महानगरपालिका शिक्षा विभाग और आकांक्षा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में शहर में 6 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलो में प्रवेश के लिए खासा उत्साह पालकों में बन गया है। इस साल स्कूलों में प्रवेश के लिए 287 विद्यार्थी संख्या को निर्धारित किया गया है। वहीं पालकों की ओर से करीब 772 आवेदन मनपा प्रशासन को प्राप्त हुआ है। पिछले साल भी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 353 स्थानों के लिए 825 आवेदन मिले थे, लेकिन कम क्षमता होने के चलते करीब 472 छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाया था। अंग्रेजी स्कूलों के लिए आवेदन संख्या में बढ़ोतरी के चलते अब मनपा ने नई स्कूल को आरंभ करने का फैसला किया है। इस स्कूल के साथ अब मनपा की 7 अंग्रेजी स्कूलों की संख्या हो जाएंगी।

महानगरपालिका शिक्षा विभाग और आकांक्षा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में सदर के आर.बी.जी.जी.आर. स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की स्कूल का आरंभ होगा। शहर के जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस नई स्कूल को राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल से संलग्न किया जाएंगा। स्कूल में जूनियर केजी और सीनियर केजी में नए सत्र से प्रवेश दिया जाएंगा। इस स्कूल की छात्रसंख्या 80 विद्यार्थियों की होगी, जिसमें जूनियर केजी के 40 और सीनियर केजी में 40 के लिए प्रवेश दिया जाएंगा।

अब तक 6 स्कूलों का संचालन

आकांक्षा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मनपा की 6 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। महानगरपालिका ने गरीब प्रवर्ग के विद्यार्थियों के लिए साल 2021 में आकांक्षा फाउंडेशन के सहयोग से अंग्रेजी स्कूलों का आरंभ किया है। इन स्कूलों में पूर्व नागपुर की बाभुलबन मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पश्चिम नागपुर रामनगर मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उत्तर नागपुर राणी दुर्गावती मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दक्षिण नागपुर में रामभाऊ म्हालगीनगर मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दक्षिण-पश्चिम नागपुर में स्व. बाबुराव बोबडे मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल और मध्य नागपुर में स्व. गोपालरावजी मोटघरे (खदान) मनपा अंग्रेजी माध्यम स्कूल का समावेश है।

पालकों से बेहतर प्रतिसाद

विनय बगले, समन्वयक, अंग्रेजी स्कूल, मनपा के मुताबिक शहर में आकांक्षा फाऊंडेशन के साथ करीब 6 स्कूलों का संचालन हो रहा है, लेकिन प्रतिवर्ष छात्रों के आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब एक और अंग्रेजी स्कूल को आरंभ करने का प्रयास हो रहा है। स्कूलों में बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जल्द ही परिणाम नजर आएंगे।


Created On :   1 Aug 2025 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story