Nagpur News: विविधताओं को स्वीकार करना ही सच्चा धर्म, समाज में संतुलन व शांति संभव - सरसंघचालक

विविधताओं को स्वीकार करना ही सच्चा धर्म, समाज में संतुलन व शांति संभव - सरसंघचालक
  • धर्मजागरण न्यास के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण
  • विविधताओं को स्वीकार करना ही सच्चा धर्म

Nagpur News. जीवन जीने के गुणों को आत्मसात करने का आवाहन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने कहा है कि कई मामलों में अलग होने के बाद भी एकजुटता के साथ जिया जा सकता है। विविधताओं को स्वीकार करना ही सच्चा धर्मा है। देव ही नहीं समाज के लिए धर्म काम करता है। हिंदू धर्म मानव धर्म का पालन करता है। भारत में विचारों के मार्ग अलग हो सकते हैं लेकिन गंतव्य समान है। विश्व का दिशा देनेवाला आदर्श स्थापति करने की जिम्मेदारी भारत की है। बुधवार को भगवाननगर स्थित धर्मजागरण न्यास के नवनिर्मित कार्यालय के लोकार्पण समारोह में सरसंघचालक बोल रहे थे। धनश्री सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में भैयाजी जोशी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आरएएस, दीपक तामशेट्टीवार विदर्भ प्रांत संघचालक, श्रीधर गाडगे सह प्रांत संघचालक, राजेश लोया महानगर संघचालक, शरद ढोले धर्मजागरण गतिविधि के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, विजय कैथे अध्यक्ष धर्मजागरण न्यास उपस्थित थे।

समाज में संतुलन व शांति संभव

सरसंघचालक डॉ.भागवत ने कहा कि धर्म सही है तो समाज में संतुलन व शंति संभव है। जीवन में निराशा धर्म से दूर ले जाती है। निराश लोग धर्म का मार्ग छोड़ते हैं। जीवन कैसे जीएं, पता नहीं रहने से विश्व में संघर्ष शुरु है। पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। हिंदू धर्म की सभी का आवश्यकता है। धर्म प्रत्येक स्थिति में सत्य रहता है। जैसे गुरुत्वाकर्षण दिखता नहीं है वैसे हिंदू धर्म है।

सिर कटा दिया पर धर्म नहीं छोड़ा

भारतीय इतिहास में धर्मरक्षा के लिए काफी संघर्ष हुआ है। जिसमें पुरुषार्थ होता है वह कभी न थकते हुए धर्म का काम करता है। ऐसे भी कई धर्मरक्षक हुए जिन्होंने सिर कटा दिया पर धर्म नहीं छोड़ा। धर्म अच्छा होगा तो समाज भी अच्छा होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में संकट आए लेकिन उन्होंने बल, बुद्धि से संकट को दूर किया। धर्म के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन सुनील भूलगांवकर ने किया। धीरज महाकालकर, विवेश देशकर व चंदनसिंह का सम्मान किया गया।

Created On :   6 Aug 2025 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story