- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शालार्थ आईडी घोटाले में एक और आरोपी...
Nagpur News: शालार्थ आईडी घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सदर पुलिस ने मारा छापा

- साइबर थाने के सुपुर्द किया गया आरोपी
- आठवा मैल वाड़ी में पुलिस की कार्रवाई
- फरार होने की तैयारी में था आरोपी
Nagpur News. शिक्षा विभाग में हुए शालार्थ आईडी घोटाले के मामले में सदर पुलिस ने आठवा मैल वाड़ी में छापा मारा। एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे साइबर थाने के सुपुर्द किया गया है। आरोपी लक्ष्मन उपासराव मंघाम 47 वर्ष दाभा निवासी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय शिक्षा विभाग में शालार्थ आईडी व फर्जी नियुक्ती पत्र का घोटाला हुआ है। इस बारे में सदर और साइबर थाने में प्रकरण दर्ज है। शिक्षा विभाग के करीब आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण में और भी गिरफ्तार होने का पुलिस विभाग ने दावा किया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस ने भी घोटाले की व्याप्ती को लेकर टिप्पनी की थी। उसकी गंभीरता को देखते हुए तीन दिन पहले पुलिस आयुक्त डॉ.रविंद्र सिंगल ने मामले की जांच पड़ताल करने के लिए नौ सदस्यीय दल की एसआईटी बनाई है। जिसका प्रमुख एसीपी अनिता को मेश्राम को बनाया गया है। इस बीच जांच के दौरान लक्ष्मन की भी घोटाले में लिप्तता होने की बात उजागर हो गई। उसकी भनक लगने से लक्ष्मन निजी वाहन से नागपुर से फरार होने की फिराक में था। उसकी गुप्त जानकारी मिलने से सदर पुलिस ने परिसर को घेर लिया। आठवा मैल वाड़ी में छापा मारा। आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार की सुबह उसे साइबर थाने में सुपुर्द किया गया है। घटित प्रकरण की विभागिय शिक्षा उपसंचालक रविंद्र ज्ञानेश्वर पाटील 54 वर्ष नरेंद्र नगर निवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें कहा गया था कि 20 मार्च 2019 से अभी तक शालार्थ आईडी क्रिएट करने की अनुमती नहीं होने के बाद भी किसी ने गैरकानूनी तरीके से फर्जी आईडी क्रिएट की और घोटाले को अंजाम दिया है। इससे सूची में दर्ज कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अनुमती प्रदान की गई थी। प्रकरण से कई बडे़ चेहरे उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कार्रवाई सदर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मनीष ठाकरे,उपनिरीक्षक नीलेश घोगरे, प्रलेश कापसे, सुशील श्रीवास, सचिन कावले, रूपेश हिवराले ने आला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की है।
Created On :   21 May 2025 7:31 PM IST