Nagpur News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. उदय बोधनकर को किया स्क्रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. उदय बोधनकर को किया स्क्रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित
  • डॉ. उदय बोधनकर को सम्मानित किया
  • केन्या में आयोजित सम्मेलन
  • स्क्रोल ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित

Nagpur News. कॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ एंड डिसेबिलिटी, यूके के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर को स्क्रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। केन्या के नैरोबी शहर में आयोजित ग्लोबल असोसिएशन ऑफ फिजिशन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन GAPIO (USA), ब्रिटिश असोसिएशन ऑफ फिजिशियनस ऑफ इंडियन ओरिजिन, BAPIO (UK), और कॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ एंड डिसेबिलिटी, यूके के संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पीड़ित और विशेष रूप से चुनौतिपूर्ण बच्चों के कल्याण हेतु समर्पित, निःस्वार्थ सेवा कार्य और वैश्विक योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. बोधनकर के जीवनभर का समर्पण बच्चों को अच्छा इलाज देने के साथ लाखों बच्चों के जीवन को बदलने और स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रेरित करना रहा।

कॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ एंड डिसेबिलिटी, यूके के कार्यकारी निदेशक और आई एक पी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. बोधनकर ने बाल स्वास्थ्य और विकलांगता देखभाल के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नया आयाम दिया है।


इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें बधाई दी, जिनमें शामिल हैं:

डॉ. वसंत खलतकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बालरोग संगठन

डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, माननीय प्रो-चांसलर

प्रो. मृदुला फडके, सलाहकार युनिसेफ (UNICEF);

डॉ. सुनील खपर्डे, सलाहकार, स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार);

डॉ. यशवंत पाटिल, अध्यक्ष, समुदाय बाल चिकित्सा, केंद्रीय भारतीय बालरोग संगठन

डॉ. नीलम मोहन, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, केंद्रीय भारतीय बालरोग संगठन

डॉ. सुधीर मंगरुलकर, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होरायजन

डॉ. डबली, और असोसिएशन ऑफ पिडियिट्रिक्स, इंडियन मेडिकल असोसिएशन, नागपुर प्रसुती एवं स्त्री रोग संघटना, नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिप्राडक्टीव एंड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया के स्थानीय अध्यक्ष व सचिव सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह सम्मान डॉ. बोधनकर के निस्वार्थ सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक बाल कल्याण में योगदान का प्रतीक है।

Created On :   29 July 2025 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story