- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हज यात्रा को लेकर 2,108 यात्री...
Nagpur News: हज यात्रा को लेकर 2,108 यात्री रवाना होंगे, 23 मई को जेद्दाह के लिए पहली फ्लाइट

- 30 जून से 3 जुलाई तक वापसी
- विभागीय आयुक्त बिदरी ने लिया प्रशासन की तैयारी का जायजा
- 23 मई को जेद्दाह के लिए पहली फ्लाइट
Nagpur News. नागपुर इंबार्केशन प्वाइंट (नागपुर विमानतल) से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 23 मई को जेद्दाह के लिए रवाना होगी। 30 मई तक हज यात्रियों की 6 फ्लाइट उड़ान भरेंगी। 2108 हज यात्री मुकद्दस मकाम मक्का-मदीना जाएंगे। हज यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की विविध विभागों पर जिम्मेदारी है। विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने प्रशासन की सुविधा का गुरुवार को जायजा लिया।
इस बार बिहार के हजयात्री नागपुर से जाएंगे : नागपुर इंबार्केशन प्वाइंट से पहले विदर्भ, मध्य प्रदेश के चार जिले और छत्तीसगढ़ के यात्री हज का सफर करते थे। इस बार विदर्भ समेत महाराष्ट्र के अन्य जिले, छत्तीसगढ़ और बिहार के हज यात्री नागपुर से हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। महाराष्ट्र के 1521, छत्तीसगढ़ और बिहार के 587 सहित 2108 हज यात्रियों का समावेश रहेगा। रवानगी और वापसी के समय हज यात्रियों के रहने का हज हाउस में इंतजाम रहेगा। इस बार मध्य प्रदेश के यात्री नागपुर से हज का सफर नहीं करेंगे।
आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
हज यात्रियों को दी जाने वाली आवश्यक सुविधा विविध सहायता कक्ष, विमानतल पर देय सुविधा तथा सहायता कक्ष का िवभागीय आयुक्त ने जायजा लिया। संबंधित विभागों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त तेजूसिंह पवार, निवासी उपजिलाधिकारी अनूप खांडे, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष आसिफ खान, संचालक सलीम बागवान, समिति के कार्यकारी अधिकारी मेघना शिंदे, पुलिस प्रशासन, महानगरपालिका, विमानतल प्रशासन, यातायात पुलिस विभाग, लोककर्म विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एयर इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे। हज यात्री 45 दिन मक्का-मदीना में इबादत करेंगे। इसके बाद वापसी का सिलसिला शुरू होगा। 30 जून से 3 जुलाई दरमियान हज यात्रियों की वतन वापसी होगी।
Created On :   16 May 2025 3:50 PM IST