- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- खापा वनपरिक्षेत्र में बाघ को मारकर...
Nagpur News: खापा वनपरिक्षेत्र में बाघ को मारकर शिकारी ले गए पंजे काटकर
- मूंछ व दांत भी निकाले
- इलेक्ट्रिक करंट देकर मारा गया
Nagpur News जिस तरह से बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उसी तरह बाघों के मौत का सिलसिला भी कायम है। कभी दुर्घटना में कभी प्राकृतिक तौर पर तो कभी शिकारियों के हाथों बाघों की मौत हो रही है। होली के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें खापा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत एक बाघ को शिकारियों ने पहले इलेक्ट्रिक करंट देकर मार डाला। फिर इसके पंजे काटे साथ ही साथ बाघ की मूंछे व दांत भी निकालकर ले गये। घटना की जानकारी वन विभाग को मिलने के बाद नागपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पोसटमार्टम खापा वनपरिक्षेत्र में किया गया। आरोपियों की तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।
जानकारी के अनुसार खापा के नागलवाड़ी में सिरोंजी हद अंतर्गत एक भनगाला नामक नाला है। इस नाले में एक बाघ को गिरते हुए कुछ लोगों ने देखा। जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच देखा तो एक 3 से 3.5 साल का बाघ मृतावस्था में पड़ा था। जिसके चारों पैरों के पंजे कटे हुए थे। वहीं उसकी मूंछ व दांत निकाले गये थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी जानकारी नागपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिसर की जांच करने करवाई। जिसमें उन्हें 11 केवी के इलेक्ट्रीफिकेशन के तार मिले। इसकी सहायता से शिकारियों द्वारा बाघ का शिकार करने का अंदेशा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डॉग स्कॉड से हो रही तलाश : पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर के पास एक डॉग स्कॉड हैं, जो कि इस तरह के शिकारियों को ढूंढने के काम आता है। उपरोक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्कॉड की मदद ली है। डॉग स्कॉड ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपियों की तलाश में वन विभाग की मदद कर रहा है।
क्यों करते हैं, बाघों का शिकार : जानकारों की माने तो आये दिन बाघों का शिकार होता है। जिसका मुख्य कारण अंधश्रद्धा है। लोगों में बाघों के अंग को लेकर काफी भ्रम फैलाया गया है। जिसमें भोंदु बाबाओं की ओर से पैसों की बाऱिश से लेकर संतान प्राप्ति तक का लालच दिखाया जाता है। जिसके कारण बाघों के नाखून, मूंछे, दांत यहां तक चमड़ी बहुत ज्यादा महंगी बिकती है। परिणामस्वरुप इनकी तस्करी करनेवाले बाघों को करंट आदि लगाकर मार देते हैं।
Created On :   15 March 2025 4:20 PM IST