- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मामा से हुए विवाद का भांजे पर उतारा...
Nagpur News: मामा से हुए विवाद का भांजे पर उतारा गुस्सा , हत्या का प्रयास

- तीन आरोपी मित्र गिरफ्तार
- घायल को अस्पताल में किया भर्ती
Nagpur News इतवारी नंगा पुतला चौक पर बुधवार की दोपहर मामा के साथ हुए विवाद का गुस्सा तीन आरोपियों ने चाकू व रॉड से भांजे पर हमला कर उतारा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जख्मी का उपचार चल रहा है। घटना के बाद फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पीसीआर पर भेज दिया गया है।
कुछ दिन पहले दी थी धमकी : नाईक तालाब बाग्लादेश निवासी यशवंत राजू नंदनवार (25) विवाद होने के कुछ दिन पहले अपने मामा राकेश गणेश हेडाऊ (30) के साथ पांचपावली गया था। इस दौरान प्रेम उर्फ खंडया छोटूलाल कुंभरे (20) ने यशवंत के मामा का वाहन रोका और वाहन धीरे चलाने की बात कही। इसे लेकर हुए विवाद के दौरान प्रेम ने उसे मारने की धमकी दी थी।
सोमवार की रात करीब नौ बजे के दौरान यशवंत मित्र के साथ पानी पूरी खाने इतवारी नंगा पुतला चौक में गया था। वहां पर प्रेम भी अपने मित्र जय दिलीप गांधी (19) ठक्करग्राम पांचपावली और सक्षम क्षीरसागर तांबे (20) बारसे नगर निवासी के साथ पहुंचा था। यहां पर फिर से उनमें विवाद हो गया। तैश में आकर प्रेम ने जेब से चाकू निकाला और यशवंत पर वार किया, वैसे ही यशवंत नीचे झुक गया। इसमें वह बच गया, कितु तत्काल सक्षम ने लोहे की रॉड से सिर व पैर पर जोरदार प्रहार किया।
परिसर में मौजूद लोगों को धमकाया : परिसर में मौजूद लोगों को आरोपियों ने किसी फिल्मी दृश्य की तरह हवा में चाकू और रॉड लहराकर उन्हें भी धमकाया है। गंभीर रूप से जख्मी यशवंत को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी मित्र फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने विविध स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें पांचपावली थाने के सुपुर्द किया गया था। अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, उपायुक्त राहुल माखनीकर, सहायक उपायुक्त डॉ. अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में निरीक्षक अनिल ताकसाड़े, उपनिरीक्षक मधुकर काठोके, संतोषसिंह ठाकुर, विजय श्रीवास, भूषण भगत कपिलकुमार तांडेकर, प्रमोद देशभ्रतार आदि ने कार्रवाई की है।
Created On :   12 Jun 2025 1:53 PM IST