- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ध्वजारोहण के लिए मनपा की विशेष बस...
Nagpur News: ध्वजारोहण के लिए मनपा की विशेष बस सेवा, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अनूठी पहल

- तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर मनपा की वेबसाइट पर अपलोड करने का आह्वान
- विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित
Nagpur News. महानगरपालिका परिवहन विभाग ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत यह बस सेवा विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने-जाने की सुविधा प्रदान करेगी। बस सुबह 8:30 बजे मोरभवन से रवाना होगी और महाराजबाग, बोर्ड ऑफिस चौक, आकाशवाणी चौक होते हुए विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेगी। ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 9 बजे होगा। कार्यक्रम के बाद, वापसी के लिए भी बस की व्यवस्था रहेगी।
मनपा प्रशासन ने शहरवासियों से सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर मनपा की वेबसाइट पर अपलोड करने का आह्वान किया है। मनपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनजागरण रैली निकाली गई। इसी दौरान, स्मार्ट सिटी की महाव्यवस्थापक डॉ. प्रणिता उमरेडकर ने प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति विषय पर मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों व शिक्षकों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का आग्रह किया।
दो दिन मांस बिक्री पर पाबंदी
मनपा के घनकचरा प्रबंधन विभाग ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 16 अगस्त (गोकुलाष्टमी) को शहर में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेष निगरानी पथक का गठन किया गया है, जो उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
खास जानकारी
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विशेष बस सेवा।
- ध्वजारोहण सुबह 9 बजे विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में।
- हर घर तिरंगा अभियान — तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील।
- प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए जनजागरण अभियान।
- 15 और 16 अगस्त को मांस बिक्री पर पूर्ण पाबंदी।
इसके अलावा शहर के धंतोली, अजनी, इतवारी और अन्य इलाकों में जाम की स्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।
Created On :   14 Aug 2025 6:55 PM IST