- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नौकरी लगाने के नाम पर 35 लोगों से...
Nagpur News: नौकरी लगाने के नाम पर 35 लोगों से ठगी करने वाले पर प्रकरण दर्ज

Nagpur News मनपा का कचरा उठाने वाली कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर कईयों को ठगा गया है। घटित प्रकरण को शिकायत कर्ता के बचपन के िमत्र ने ही अंजाम दिया है। करीब 35 लोगों को चूना लगाया गया है।वाठोड़ा थाने में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।
3 हजार की मांग की थी : जिजामाता नगर निवासी रोशन वसंता गजभिये (34) आंशिक दिव्यांग है। उसके बचपन का िमत्र आरोपी आकाश सुंदरलाल मेश्राम (30) राधाकृष्ण नगर निवासी ने बताया कि वह उसे मनपा में कचरा उठाने वाली कंपनी बीवीजी में नौकरी लगा सकता है। उसने तीन हजार रुपए की मांग की। रोशन ने उसे 1 हजार रुपए ऑनलाइन दिए गए। बाकी के पैसे नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। इस बीच रोशन ने नौकरी लगने वाली है, यह बात अपने बाकी िमत्रों और रिश्तेदारों को भी बताई थी। झांसे में आकर अन्य ने भी आकाश को प्रति व्यक्ति हजार रुपए ऑनलाइन दिए। उसके बाद नियुक्ति पत्र के नाम पर भी उनसे हजार रुपए ऐंठ लिए गए। रोशन के अन्य एक िमत्र नरेश नत्थूजी शेंडे से डेढ़ लाख रुपए लिए हैं। इस तरह से उसने 35 लोगों से करीब 5 लाख रुपए लिए।
बढ़ सकती है पीड़ितों की संख्या : यह वाकया 20 जनवरी से 20 जून 2025 के दरमियान घटित हुआ है। नौकरी नहीं िमलने पर पीड़ितों ने हंगामा िकया। अपनी पैसे वापस मांगे। मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल के दौरान घटित प्रकरण की पुष्टि होने पर बुधवार को प्रकरण दर्ज िकया गया है। ठगी की रकम और पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। जांच जारी है।
रेलवे से मुआवजा दिलाने के नाम पर लगाया चूना : रेलवे से मुअावजा दिलाने के नाम पर कई लोगों को चूना लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को इमामवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपी की िगरफ्तारी होना बाकी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
10 लाख रुपए दिए : सिरसपेठ निवासी अभय ज्ञानेश्वर खोरगडे एलआईसी एजेंट होने के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता है। लोगों के कामों को लेकर उनका मुंबई स्थित मंत्रालय में आना-जाना लगा रहता है। ऐेसे में उनकी मुलाकात विक्रोली के ही संतोष बालाप्रसाद व्यास से हो गई। उस दौरान विक्रोली और घाटकोपर पूर्व मुंबई की 1996 में रेलवे द्वारा अधिगृहीत की गई जमीन का वर्ष 2024 से अभी तक का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके लिए खर्च लगने की बात कही थी। अभय और अन्य लोगों ने उसे 10 लाख रुपए दिए, लेकिन अभी तक पीड़ितों को न तो मुआवजा मिला और न ही संतोष ने उन्हें उनकी रकम वापस की है। ठगे जाने का एहसास होते ही मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपी की िगरफ्तारी होना बाकी है। उसे तलाश िकया जा रहा है।
Created On :   3 Oct 2025 11:05 AM IST