- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिस कर्मी ने जवान का मकान...
Nagpur News: पुलिस कर्मी ने जवान का मकान हथियाया, मामला थाने पहुंचा

Nagpur News पुलिस कर्मी ने जवान का प्लाट धोखाधड़ी कर हथिया लिया। घटित वाकया उजागर होने पर कलमना थाने में आरोपी पुलिस कर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को िगरफ्तार नहीं िकया गया है। मामला पुलिस कर्मी से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच-पड़ताल को लेकर संदेह व्यक्त िकया जा रहा है।
पानी का प्लांट लगाया था आरोपी पुलिस कर्मी विजय सिद्धेश्वर सिंह भिलगांव निवासी और उसका साथी सुभेष योगेद्र महंतो (53) है, जबकि पीड़ित शिकायतकर्ता सेना के जवान की पत्नी ज्योति विजय हटकरे (47) कामठी कंटोमेंट एरिया निवासी है। कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में जवान विजय की बीमारी के कारण मृत्यु हाे गई। उसने मौजा कलमना पहनं 17 खसरा नंबर 46-6 शीट नंबर 45 नगर भूमापन क्र.170 एकता हाउसिंग सोसायटी में प्लाट नंबर 5 खरीदी िकया था। वहां से वह अपना पानी का प्लांट संचालित करता था।
जमीन पर नजरें गड़ा रखी थी
उसकी मृत्यु होने के बाद प्लान्ट बंद हो गया, जिस पर सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस विभाग में भर्ती हुए आरोपी विजय की नजर थी। उसने कुछ परीचितों की मदद से मकान खरीदने की पेशकश ज्योति के सामने रखी। मकान बेचकर बच्चों के भविष्य के काम पैसा आएगा, यह सोचकर ज्योति मकान बेचने के लिए तैयार हो गई। सौदा 31 लाख रुपए में तय हुआ। बतौर एडवांस 2 लाख रुपए और रजिस्ट्री के वक्त 9 लाख रुपए दिए गए। बाकी के रुपए आरोपी विजय ने नहीं दिए। इस काम में अपने साथी सुभेष योगेद्र महंतो का भी साथ लिया। इस तरह से उसने सेना के जवान की संपत्ति धोखे से हथिया ली। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज िकया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जांच जारी है।
Created On :   3 Oct 2025 11:10 AM IST