- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नोटबंदी को लेकर आरबीआई को 2 लाख...
Nagpur News: नोटबंदी को लेकर आरबीआई को 2 लाख रुपए के पुराने नोट बदलने के आदेश

Nagpur News गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही नागपुर के बस अड्डों और ट्रैवल ऑफिसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और आरक्षित बर्थ न मिलने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसका सीधा फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। नागपुर से पुणे, मुंबई, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के लिए यात्रियों से निर्धारित दर से कहीं अधिक किराया वसूला जा रहा है।
यह भी पढ़े -दिव्यांग मेडिकल छात्रों की लंबी ड्यूटी पर एनएमसी को एनएचआरसी का नोटिस, एनएमसी से दो सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट
कई गुना ज्यादा किराया : नियमों के अनुसार निजी बस संचालक एसटी के किराए से अधिकतम डेढ़ गुना ही किराया वसूल सकते हैं, लेकिन वर्तमान में नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की जेब काटी जा रही है। शादियों के सीजन और स्कूल की छुट्टियों के कारण मांग इतनी ज्यादा है कि, विरोध करने पर सीधे "सीट उपलब्ध नहीं है’ का जवाब दे दिया जाता है।
छिंदवाड़ा का भी यही हाल : जहां राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की बसों का सिवनी के लिए 150 रुपए किराया है, वही निजी बस संचालक 300 रुपए से ज्यादा तक किराया ले रहे हैं। छिंदवाड़ा का भी यही हाल है। इसी तरह पचमढ़ी का जहां 295 रुपए किराया है, वही निजी बस का 400 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। पुणे, मुंबई का किराया डेढ़ हजार तक पहुंच गया है। इसके अलावा औरंगाबाद का 850 रुपए, कोल्हापुर का 1200 रुपए, शेगांव का 500 रुपए किराया लिया जा रहा है। हालांकि, इसकी तुलना में एसटी बस व ट्रेनों का किराया बहुत कम है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सहित देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं टाइप 1 डायबिटीज के बच्चे, डॉ. निखिल लोहिया ने सुरक्षित जीवन के लिए बताएं खास टिप्स
‘लूट’ अब गर्मियों में भी आम हो गई है : एक यात्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह प्रयागराज जाने के लिए गीतांजलि टॉकीज स्थित ट्रैवल ऑफिस गया था। वहां सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग दो गुना किराया मांगा जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि, दिवाली और होली जैसी लूट अब गर्मियों में भी आम हो गई है, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि, इस अवैध वसूली पर तुरंत लगाम कसी जाए।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे : निजी बसों को एसटी से डेढ़ गुणा ही किराया लेने का अधिकार है। हमारी ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। शिकायतों के आधार पर इस बार भी उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -मनोज ओतारी, डिप्टी आरटीओ, शहर
Created On :   24 April 2026 12:09 PM IST













