Nagpur News: यौन शोषण के बाद नाबालिग से कर रहा था शादी, बहन का बाल विवाह भी रुका

यौन शोषण के बाद नाबालिग से कर रहा था शादी, बहन का बाल विवाह भी रुका
  • पीड़िता की शिकायत पर राज खुला
  • पुलिस ने एक साथ दोनों विवाह रोके

Nagpur News कोंढाली पुलिस थाना अंतर्गत एक अजी बोगरीब प्रकरण सामने आया है। 19 साल का युवक शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण करता रहा। उसे अंधेरे में रखकर दूसरी नाबालिग से विवाह रचाने जा रहा था। पीड़िता की शिकायत पर बाल सरंक्षण की टीम ने युवक के घर में छापा मारा। युवक तो घर में नहीं मिला, पर वहां छोटी बहन के विवाह की तैयारी का खुलासा हुआ। यह देख बाल संरक्षण की टीम दंग रह गई। एक साथ दोनों विवाह रोके गए। युवक के खिलाफ यौन शोषण और परिजनों के िखलाफ बालविवाह प्रतिबंधक अधिनियम अंतर्गत गुनाह दर्ज किया गया।

पहले वादा, फिर धोखा

सूत्रों ने बताया कि, एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया। उसका लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा। इसकी चर्चा होने लगी, तो उसने लड़की से दूरी बना ली। उसे अंधेरे मेंर रखकर दूसरी नाबालिग से रिश्ता तय किया। शादी की तैयारी चल रही थी। इसकी भनक लगने पर पीड़िता ने बाल संरक्षण विभाग से शिकायत कर दी। बाल संरक्षण विभाग ने विवाह रोक दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

बहन का विवाह भी रुका :युवक की तलाश में बाल संरक्षण की टीम घर पहुंचने पर पता चला, उसकी नाबालिग बहन के विवाह की तैयारी पूरी हो गई हैं। उसकी उम्र 17 साल बताई गई। प्रशासन के हस्तक्षेप से एक ही घर में होने वाले दो बाल विवाह समय रहते रोकने में सफलता हाथ लगी।

पीड़िता का बयान दर्ज : कोंढाली पुलिस में पीड़िता की शिकायत दर्ज की गई। उसका बयान दर्ज करने के बाद युवक के िखलाफ यौन शोषण और बालविवाह प्रतिबंधक अधिनियम अंतर्गत गुनाह दर्ज किया है। जिला महिला व बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण कक्ष, पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान, जिप शिक्षा विभाग के प्रसेनजीत गायकवाड़, बाल विकास प्रकल्प अधिकारी काटोल भारती बोबड़े, संरक्षण अधिकारी रोंगरे, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधि अनिके-gntत भिवगड़े, मंगला टेंभुर्णे, कोंढाली पुलिस थाना हेड कांस्टेबल ठोंबरे, भूषण पलेरिया, सरपंच सविता कोल्हे, पुलिस पाटील राजेंद्र बराले, आंगवाड़ी सेविका तथा ग्रामीण समस्या मुक्त ट्रस्ट के प्रतिनिधि का कार्रवाई में प्रत्यक्ष सहभाग रहा।

Created On :   23 April 2026 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story