Nagpur News: डी-मार्ट में फायर सेफ्टी नियमों की खुलेआम धज्जियां, प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा है... जिम्मेदार कौन

डी-मार्ट में फायर सेफ्टी नियमों की खुलेआम धज्जियां, प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा है... जिम्मेदार कौन

Nagpur News बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मार्ट खोलने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के डी-मार्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो हालात चौंकाने वाले रहे। बेलतरोड़ी और श्रीकृष्ण नगर स्टोर्स में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थिति ये है कि यहां पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। ग्राहक भी जान हथेली पर रख कर खरीदारी करते हैं।

भीड़ ज्यादा, जगह कम : बेलतरोड़ी स्थित डी-मार्ट में तो सस्ता सामान खरीदने के नाम पर ग्राहकों को सीधे मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। स्टोर के इमरजेंसी गेट पर हमेशा ताला लगा रहता है। भीड़ इतनी ज्यादा रहती है कि लोगों को चलने तक की जगह नहीं मिलती। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग एक ही जगह पर ठूंसे रहते हैं। किसी भी तरह की अफरा-तफरी यहां जानलेवा साबित हो सकती है। इतनी भीड़ के बाद कोई आपात स्थिति सामने तो इमरजेंसी गेट होना जरूरी है। हकीकत यह है कि यहां स्टोर के भीतर बने गेट पर ताला जड़ा हुआ है। उसके सामने भारी मात्रा में सामान रखा गया है।

इमरजेंसी एग्जिट को लेकर आशंका : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री कृष्ण नगर स्थित डी-मार्ट के भी इमरजेंसी एग्जिट गेट पर ताला लगाया गया है। नियमों के अनुसार, इमरजेंसी एग्जिट हमेशा खुला और सुलभ होना चाहिए, लेकिन यहां इसकी पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

नियमों की अवहेलना : फायर सेफ्टी नियमों के मुताबिक हर पब्लिक प्लेस में इमरजेंसी एग्जिट खुले और साफ-सुथरे होने चाहिए। ताला लगाना या सामान रखना सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन है। मनपा और अग्निशमन विभाग को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए।


Created On :   23 April 2026 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story