- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जलजीवन : पानी के लिए तरस रहे हैं...
Nagpur News: जलजीवन : पानी के लिए तरस रहे हैं 514 योजनाओं के नल

Nagpur News केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की 514 योजना के नल पानी के लिए तरस गए। जिले में 1302 योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी। उनमें से 8 योजना विविध कारणों से रद्द कर दी गई। 778 योजना के काम पूरे हुए। उनमें से 611 योजनाएं संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गई है। केंद्र सरकार से समय पर पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं कराने से योजना लड़खड़ा गई है।
यह भी पढ़े -जरीपटका थाने से चंद कदमों की दूरी पर बोरे में मिला शव, दो दिन से लापता था होटल संचालक, पैसे लाने निकला था
80 करोड़ सरकार पर बाकी : जिले में जलजीवन के 80 करोड़ रुपए सरकार पर बकाया है। उसमें से 65 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और 15 करोड़ रुपए राज्य सरकार पर बकाया बताए जाते हैं। केंद्र सरकार से निधि नहीं मिलने पर बकाया बढ़ता चला गया। जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक काम नहीं करने काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जिले में जलजीवन मिशन के सभी काम बंद पड़े हैं।
दिसंबर 2028 तक अवधि : केंद्र सरकार ने जलजीवन मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी है। इस अवधि में अधूरे काम पूरे करने की उम्मीद जगी है। केंद्र से निधि उपलब्ध कराने पर यह संभव है।
उपाय योजना से आस : जलजीवन मिशन से ग्रामीणों की निराशा हुई है। जलसंकट निवारण उपायोजना से ही प्यास बुझाने की आस लगाए हैं। इस वर्ष जलसंकट निवारण उपाययोजना पर 82 करोड़ रुपए के नियोजन प्रारुप को मंजूरी मिली है। उसमें 44 करोड़ रुपए नल योजना दुरुस्ती पर खर्च का नियोजन है, लेकिन जलजीवन मिशन से नल से पानी आएगा भी या नहीं, इस बात को लेकर शंका है।
Created On :   23 April 2026 11:59 AM IST












