- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डी-मार्ट में ऑफर के नाम पर चल रहा...
Nagpur News: डी-मार्ट में ऑफर के नाम पर चल रहा ‘लूट’ का खुला खेल

Nagpur News "चमचमाती रोशनी, बड़े-बड़े डिस्काउंट के बोर्ड और सस्ते दाम का भरोसा," यही तस्वीर आज शहर के बड़े मॉल्स और सुपर मार्केट्स की पहचान बन चुकी है। लेकिन इन आकर्षक ‘ऑफर्स’ के पीछे एक ऐसी हकीकत छिपी है, जो ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रही है। गणेशपेठ स्थित डी-मार्ट में सामने आए कथित मामलों ने इस सच्चाई को उजागर किया है, जहां सस्ते दाम का लालच देकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सहित देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं टाइप 1 डायबिटीज के बच्चे, डॉ. निखिल लोहिया ने सुरक्षित जीवन के लिए बताएं खास टिप्स
रैक पर कम कीमत दिखाई जाती है, लेकिन काउंटर तक पहुंचते-पहुंचते कीमतें बदल जाती हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में खुले बॉक्स में अधूरा सामान बेचे जाने की बात भी सामने आई है। ग्राहकों जब इस तरह की गड़बड़ी पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। उल्टा, कई बार कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी तक की जाती है। इससे न केवल ग्राहकों का भरोसा टूट रहा है, बल्कि पूरे रिटेल सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या कहते हैं नियम? उपभोक्ता संरक्षण कानून और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट के तहत किसी भी रिटेल स्टोर को वही कीमत वसूलने की अनुमति है, जो प्रोडक्ट पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) या स्पष्ट रूप से प्रदर्शित ऑफर प्राइस हो। यदि रैक पर कम कीमत दिखाई जाती है और काउंटर पर ज्यादा वसूली होती है, तो यह उपभोक्ता को गुमराह करने की श्रेणी में आता है। इसी तरह, अधूरा या छेड़छाड़ किया हुआ प्रोडक्ट बेचना भी नियमों का उल्लंघन है। ऐसी स्थिति में ग्राहक को पूरा अधिकार है कि वह रिफंड, रिप्लेसमेंट या उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकता है।
Created On :   24 April 2026 11:52 AM IST














