- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सभी घटकों को पारदर्शी, जवाबदार और...
Nagpur News: सभी घटकों को पारदर्शी, जवाबदार और गतिमान प्रशासन की अनुभूति होगी

Nagpur News महाराष्ट्र विश्वस्तर पर विविध क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सामाजिक समता, संविधान के मूल्यों की रक्षा व जनताभिमुख प्रशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल किया जा रहा है। विकास की प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति शासकीय योजना से वंचित न रह जाए, यह सरकार की कटिबद्धता है। जनता का सक्रिय सहभाग बढ़ाकर सभी घटकों को पारदर्शीता, जवाबदार व गतिमान शासन की अनुभूति होगी। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र दिवस समारोह में यह विश्वास व्यक्त किया।
विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मुख्य शासकीय राष्ट्रध्वजवंदन समारोह आयोजित किया गया। पालकमंत्री ने कहा कि नागपुर जिले के विकास के लिए कटिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के नेतृत्व में नागपुर शहर और विदर्भ के विकास के लिए आवश्यक अनेक प्रकल्प मंजूर हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में विकास के लिए व्यापक निधि दी है। रामटेक के पर्यटन वैभव को नई चमक और स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन देने नवरगांव, रामटेक में भव्य चित्रनगरी विकसित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। रामटेक विकास प्रारुप टप्पा-2 के लिए इस वर्ष विशेष निधि का प्रावधान किया है। नागपुर को शक्तिशाली ग्रोथ हब के रूप में विसकित किया जा रहा है। नया नागपुर व्यापार व वित्तीय केंद्र स्थापण करने का निर्णय लिया गया है। उसके माध्यम से विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट में किसान कर्जमाफी, शाश्वत खेती, पायाभूत सुविधा, महिला सक्षमीकरण, नदी जोड़ प्रकल्प, हरीत तकनीकी, शहर विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया है।
यह भी पढ़े -'महाराष्ट्र दिवस' का विरोध, विदर्भ राज्य की मांग के साथ प्रर्शनकारियों ने नागपुर में किया हंगामा
किसानों के लिए स्वतंत्र कंपनी : पालकमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए स्वतंत्र कंपनी स्थापण कर 16 हजार मेगावॉट डिस्ट्रिब्युटेड पॉवर सप्लाय योजना अमल में लाई है। देश में कुल सोलर वॉटर पंप में 60 फीसदी पंप एकेले महाराष्ट्र में लगाए गए हैं। 2030 तक राज्य में 52 फीसदी बिजली उत्पादन रिन्यूएबल एनर्जी से होगा। विविध विभागों के पदक प्राप्त तथा उत्कृष्ट काम करनेवाले अधिकारी, कर्मचारियों का पालकमंत्री के हस्ते सत्कार किया गया। कार्यक्रम में महापौर नीता ठाकरे, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, शहर पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार िसंगल, विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर, नासुप्र सभापति संजय मीणा, सहपुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, जिप सीईओ विनायक महामुनी, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार आदि उपस्थित थे।
जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण
महाराष्ट्र दिवस निमित्त जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वारोहण किया गया। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर जिलाधकारी प्रवीण महिरे, निवासी उपजिलाधािकारी अनूप खांडे अादि उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -जानिए कैसे कर सकते हैं शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक मचानों से जंगल के रोमांच का अनुभव - मौका जाए न छूट
Created On :   2 May 2026 6:22 PM IST












