Nagpur News: सड़क किनारे खड़ी कार का कांच फोड़कर नोटों से भरा बैग उड़ा ले गए आरोपी

सड़क किनारे खड़ी कार का कांच फोड़कर नोटों से भरा बैग उड़ा ले गए आरोपी
  • बैंक में 25 लाख जमा करने जा रहा था पेट्रोल पंप संचालक
  • मित्र से मिलने गया शिकायतकर्ता

Nagpur News मंगलवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक की कार का कांच फोड़कर लाखों रुपए उड़ाने की घटना ने हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। आरोपी फरार है।

श्रीराम टावर क्षेत्र की घटना : पीड़ित फ्रेंड्स कालोनी निवासी फिरोज सिद्धीकी (45) के करीब पांच पेट्रोल पंप हैं। रविवार को फिरोज ने कामठी स्थित पेट्रोल पंप से नकदी लाई थी। मंगलवार को दोपहर करीब दो-तीन बजे वह लकड़गंज स्थित पंप पर पहुंचा और वहां से नकदी जमा कराने बैंक जाने वाला था। इससे पूर्व वह रास्ते में श्रीराम टावर पर रहने वाले िमत्र से िमलने गया। सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह करीब एक घंटा िमत्र के यहां रूका। इस दौरान िकसी ने मौका पाकर कार की सामने की खिड़की का कांच फोड़ा और सीट पर रखी बैग चुराकर ले गया। बैग में नकद 25 लाख रुपए थे। जब फिरोज कार के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बैग गायब थी। उसने तुरंत पुलिस को फोन िकया। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी नहीं : गौरतलब है कि, घटनास्थल परिसर में एक भी सीसीटीवी नहीं होने से पुलिस भी चौंक गई, क्योंकि यह रिहायशी व पॉश इलाका है। ज्यादातर व्यापारी वर्ग इस परिसर में रहता है। माना जा रहा है कि, िकसी ने घटना की टिप दी गई होगी और व्यापारी का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की तलाश में नाका बंदी की गई है, लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं िमला है। वरिष्ठ निरीक्षक मनीष ठाकरे के मार्गदर्शन में मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

Created On :   30 July 2025 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story