- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीनियर सिटीजन की प्रस्तुति , 75...
Nagpur News: सीनियर सिटीजन की प्रस्तुति , 75 घंटे गायन कर गायकों ने बनाया विश्व रिकार्ड

- लगातार 4 दिन में 75 घंटे का विश्वविक्रम बनाया
- संविधान के 75 वर्ष पर बनाया अनोखा रिकार्ड, गुजरात का 53 घंटे का रिकार्ड तोड़ा
Nagpur News उपराजधानी में एक और विश्व कीर्तिमान रचा गया। वरिष्ठ नागरिकों ने लगातार 4 दिन 75 घंटे गायन कर नया रिकार्ड बनाया। यह रिकार्ड बनाकर उन्होंने गुजरात में बना रिकार्ड तोड़ा। गुजरात ने 53 घंटे का गायन का रिकार्ड बनाया था। भारतीय संविधान के 75 वर्ष और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर -"हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ शीर्षक अंतर्गत मनीष पाटील फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ कलाकारों का लगातार 75 घंटे संगीतमय गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
19 अप्रैल को इसकी शुरूआत हुई। 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे 75 घंटे गायन पूरा कर रिकार्ड बनाया गया। कामठी रोड स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अलका वाघमारे, सतीश अलोणे के सुरीले गानों से यह रिकार्ड बना।
कार्यक्रम की संकल्पना तथा आयोजक मनीष पाटील, सहआयोजक अलका वाघमारे, सतीश अलोणे की थी। विशेष सहयोग एड. भगवान लोणारे का रहा। आयोजन समिति के सदस्य तथा गायक कलाकार अंजली डबरासे, सुनयना खाडे, वामन सोमकुंवर, सुनील हिरेखन, अनिल धकाते, ज्योत्स्ना शेटे (अमरावती), प्रभुदास फन्दे, कल्पना नाईक (अमरावती), नंदिनी वरघाट (अमरावती), चंद्रकांत पोपट, रत्ना पाटील आदी ने कार्यक्रम सफल बनाने में परिश्रम किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड म्यूजिकल ग्रुप का विशेष सहकार्य रहा।
Created On :   23 April 2025 1:51 PM IST