- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ओजस को जिप ने बनाया खेल का ब्रांड...
अचीवमेंट: ओजस को जिप ने बनाया खेल का ब्रांड एंबेसडर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एशियाई खेल की तीरंदाजी प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले ओजस देवतले को जिला परिषद ने खेल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। जिप की आमसभा में अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष मुक्ता कोकड्डे ने यह घोषणा की। ओजस ने एशियाई खेल प्रतियोगिता में देश के साथ ही नागपुर का नाम रोशन किया है। वह जिले के गुमगांव के मूल निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इस युवक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाए हुनर का लोहा मनवाया। जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दृष्टि से उन्हें खेल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
Created On :   13 Oct 2023 12:15 PM IST
Next Story













