संतान नहीं होने से दुखी युवक ने लगा ली फांसी

संतान नहीं होने से दुखी युवक ने लगा ली फांसी
अन्य दो लोगों ने भी किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। औलाद का सुख प्राप्त नहीं होने पर व्यक्ति ने फंासी लगा ली। उसकी मौत हो गई। अन्य दो स्थानों पर भी अलग-अलग कारणों को लेकर दो लोगों ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एमआईडीसी, अजनी और कलमना थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ठाकरे ले-आउट में किराए से रहने वाला विवेक यशवंत मून (30) मिहान में किसी कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करता था। शादी के लगभग पांच वर्ष बाद भी उसे औलाद का सुख प्राप्त नहीं हुआ। उसका उपचार भी चल रहा था। बुधवार को दोपहर में उसने पत्नी को कार्यस्थल पर छोड़ा और उसके बाद नाइट शिफ्ट होने से घर वापस आ गया तथा सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। विश्वकर्मा नगर निवासी प्रकाश राऊत (65) पैर फ्रेक्चर होने से परेशान था। उसकी भी फांसी लगाने से मौत हो गई। मिनीमाता नगर निवासी राजकुमार बंजारे (28) ने भी फांसी लगाली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

Created On :   25 Aug 2023 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story