तैयारी: छठ पूजा : अंबाझरी घाट पर साफ-सफाई व पेटिंग शुरू

छठ पूजा : अंबाझरी घाट पर साफ-सफाई व पेटिंग शुरू
तैयारी में जुटे स्वयंसेवक

डिजिटल डेस्क, नागपुर | अंबाझरी तालाब पर छठ पूजा के लिए उत्तर भारतीय सभा की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह व कार्याध्यक्ष विवेक पांडे की देखरेख में घाट और सीढ़ियों की पेटिंग और साफ-सफाई की जा रही है। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री, विदर्भ अध्यक्ष डी.बी. सिंह और जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला ने श्रद्धालुओं से अपील है कि तालाब पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उत्तर भारतीय सभा के स्वयं सुरक्षा शस्त्र धारक दल संभालेंगे।

कन्हान नदी पुल के नीचे साफ-सफाई : पूर्व नागपुर में छठपूजा सेवा समिति एवं उतर भारतीय सभा के पदाधिकारियों ने छठ पूजा के लिए कन्हान नदी के पुल के नीचे साफ-सफाई की। उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री व विदर्भ अध्यक्ष डी. बी. सिंह, जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला एवं पूर्व नागपुर अध्यक्ष एम. एम. शर्मा ने धार्मिक रीति-रिवाज से पूजा करने की अपील की है।

Created On :   15 Nov 2023 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story