RSS पर निशाना: अगले माह उपराजधानी आ रहे है राहुल, महाजेनको में 10 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप पर पटोले ने की जांच की मांग

अगले माह उपराजधानी आ रहे है राहुल, महाजेनको में 10 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप पर पटोले ने की जांच की मांग
  • राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित
  • संघ का विदेश में भी विरोध

Nagpur News. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बिजली कंपनी महाजेनको में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि 5 वर्ष में करीब 10 हजार करोड का घोटाला हुआ है। मामले की जांच की मांग के साथ पटोले ने कहा है कि राज्य में बिजली महंगी होने के कई कारणों में भ्रष्टाचार भी शामिल है। उन्होंने कुछ कंपनियों की कोल गुणवत्ता पर सवाल उठाये है। बुधवार को पटोले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कच्चे कोयले को वॉशरी में भेजे जाने के बावजूद कथित गड़बड़ियां जारी हैं।

सरकार आम लोगों से अधिक पैसे लेकर राज्य को लूट रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ऊर्जा विभाग भी है, इसलिए उन्हें मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। स्मार्ट मीटर को लेकर भी उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ही इसे बड़े स्तर पर लगाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पसंदीदा लोगों को ठेका देने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है और ब्लैकलिस्टेड लोगों को भी ठेके दिए गए हैं।

राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित

पटोले ने बताया कि राहुल गांधी का नागपुर दौरा अगले माह प्रस्तावित है। जल्द तारीख तय होगी। आदिवासी छात्रों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार उनके हक का निवाला छीन रही है। आदिवासी छात्रों के आंदोलन को राजनीति से जोड़कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

संघ का विदेश में भी विरोध

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर पटोले ने कहा कि संघ देश का बड़ा संगठन होने का दावा करता है लेकिन विदेशों में उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरएसएस की गतिविधियों व फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। उनका दावा है कि अमेरिका ने संघ को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। नगरसेवक शुभम मोटघरे के घर पर फायरिंग के मामले को लेकर पटोले ने कहा कि नागपुर में 3 माह में 36 गंभीर अपराध की वारदातें हुई हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आश्रम स्कूल मामले में कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही सवाल उठाए थे, जिसके बाद स्कूल की मान्यता रद्द की गई। स्कूल किस राजनीतिक दल से जुड़ा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। हर आश्रम स्कूल का सरकार निरीक्षण करती है और रिमार्क दिए जाते हैं। समय पर कार्रवाई होती तो तीन छात्राओं की जान नहीं जाती।

Created On :   26 Aug 2026 9:39 PM IST

Tags

Next Story