मदद: सेवादल नेता पांडेय के परिवार को राहुल गांधी ने दी सांत्वना, मदद का वादा पूरा किया

सेवादल नेता पांडेय के परिवार को राहुल गांधी ने दी सांत्वना, मदद का वादा पूरा किया
25 लाख की मदद का धनादेश सौंपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस सेवादल के महासचिव कृष्णकुमार पांडेय के परिवार के सदस्यों को राहुल गांधी ने सांत्वना दी। गुरुवार को कांग्रेस के स्थापना दिन पर आयोजित सभा के पहले सभास्थल परिसर में पांडेय परिवार से राहुल गांधी ने भेंट की। उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से 25 लाख की मदद का धनादेश सौंपा। भेेेंट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री नितीन राऊत उपस्थित थे।

नवंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पांडेय की हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी। वे कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह के साथ नांदेड में तिरंगा लेकर चल रहे थे। उनकी मृत्यु पर कांग्रेस ने शोक जताया था। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। संगठन में पांडेय के योगदान का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने उनके परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। राहुल गांधी से भंेट के समय पांडेय परिवार से केदारनाथ पांडेय, छायादेवी पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, शीलजरत्न पांडेय व रीतू तिवारी उपस्थित थे।

Created On :   29 Dec 2023 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story