सम्मान: ‘सुंदर स्कूल’ को 21 लाख का प्रथम पुरस्कार

‘सुंदर स्कूल’ को 21 लाख का प्रथम पुरस्कार
भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर आदर्श स्कूल योजना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शालेय शिक्षा विभाग ने भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर आदर्श स्कूल योजना अंतर्गत ‘मुख्यमंत्री मेरा सुंदर स्कूल’ अभियान की घोषणा की है। इस अभियान में राज्य में प्रथम विजेता स्कूल को 51 लाख रुपए और नागपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को 21 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 11 और 7 लाख रुपए दिए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य : स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार कर विविध उपक्रमों पर अमल कर स्कूल तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सहभागी स्कूलों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट स्कूल का चयन किया गया। सरकारी और निजी संस्थानों द्वारा संचालित स्कूलों का स्वतंत्र गुटों में मूल्यांकन कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अभियान के लिए मंत्रिमंडल ने 20 करोड़, 63 लाख रुपए निधि को मंजूरी दी है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों से अभियान में सहभागी होने का शालेय शिक्षा विभाग ने आह्वान किया है।

Created On :   27 Dec 2023 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story