- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पेंच व्याघ्र प्रकल्प में बांबू से...
रिश्तों की डोर: पेंच व्याघ्र प्रकल्प में बांबू से बनी आकर्षक राखी भेजी गई मुंबई, पुणे

- पिछले साल भी तैयार की गई थी राखियां
- ग्रामीणों को मिला रोजगार का नया साधन
- शहरी लोगोें को खूब भा रही बांबू की राखियां
डिजिटल डेस्क,नागपुर। इस बार राखी पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांबू की राखी बांध सकेंगी। नागपुर जिले के पेंच व्याघ्र प्रकल्प में इस बार बांबू से एक हजार राखी तैयार की गई है। इन राखियों को मुंबई व पुणे के लिए भेजा गया है। व्याघ्र प्रकल्प अंतर्गत ग्राम की महिलाओं को रोजगार के लिए गत वर्ष से यह अनोखी पहल अमल में लाई जा रही है। बांबू से विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार की गई है।
नागपुर जिले का व्याघ्र प्रकल्प वैसे तो बाघों के लिए प्रसिध्द है। यहां कुल 6 बीट है। जहां प्रति दिन बड़ी संख्या में सैलानियों का आवागमन होता है। यहां आस-पास में कई गांव हैं। जिनका उदनिर्वाह खेती पर होता है। लेकिन बहुंत बार खेत में काम नहीं रहने से यह बेरोजगार होते हैं। ऐसे में वन विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इन्हें काम देती है। जिससे एक ओर वन विभाग का काम पूरा होता है, साथ ही दूसरी ओर गांव निवासियों को रोजगार मिलता है। हाल ही में जंगल में मिलनेवाले फल से लेकर वनस्पतियों का इस्तेमाल करते हुए अचार से लेकर घर की सजावट करने वाली वस्तुओं को तैयार किया गया है। यहां तक ब्रेड पर लगाने वाला जैम तक गांव लोगों की मदद से तैयार कर शहर में भेजा गया है। इसके अलावा यहां बीड़ी पत्ता भी मौजूद है। जिसे तोड़ने का काम भी गांव में रहनेवालों को दिया जाता है। अब इनके पास एक नया रोजगार मिल गया है।
राखी का पर्व आनेवाला है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधेंगी । ऐसे में कुछ फांउडेशन व महिला बचत गट की मदद से बांबू से राखी तैयार किये जा रहे हैं। अब तक 1 हजार राखियों को तैयार किया गया है। राखी तैयार करने के लिए गांव की महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। पेंच के कोलीतमारा में रहनेवाली महिलाओं के हाथों से यह राखियां बनाई जा रही है। जिसे राखी पर्व से पहले बाजारों में बिकने के लिए भेजा गया है। बांबू से बनी यह राखियां बहुंत ही आकर्षित दिखती है। अधिकारियों की माने तो ऐसा दूसरी बार किया गया है। जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद भी मिला है।
Created On :   17 Aug 2024 7:30 PM IST