दर्दनाक: मासूम को बचाने के प्रयास में तीन लोग डूबे, महादेव घाट पर पिकनिक मनाने गया था परिवार

मासूम को बचाने के प्रयास में तीन लोग डूबे, महादेव घाट पर पिकनिक मनाने गया था परिवार
  • पैर फिसलने से बच्चा गिरा
  • मासूम को बचाने के प्रयास में तीन लोग डूबे

Nagpur News. कामठी कैंटोनमेंट परिसर स्थित महादेव घाट परिसर में रविवार को पिकनिक मनाने गए परिवार के तीन सदस्यों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना जूना कामठी पुलिस स्टेशन के एपीआई मनीष हिवरकर को मिलते ही हिवरकर अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कामठी कैन्टोनमेंट आर्मी के कुछ जवान, कर्मचारी और पुलिस की मदद ने तीनों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

पैर फिसलने से बालक गिरा

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर, जरीपटका निवासी अंबादे परिवार के कुछ सदस्य अपने रिश्तेदार कामठी निवासी रोहित नागदेवते के घर गए थे। अंबादे और नागदेवते परिवार ने महादेवघाट नदी तट पर पिकनिक मनाने का कार्यक्रम बनाया। दोनों परिवार के 16-17 सदस्य सुबह 11 बजे कामठी कैन्टोनमेंट परिसर स्थित महादेवघाट पहंुचे। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास कुछ लोग नदी किनारे पिकनिक मनाने में व्यस्त थे, तो कुछ लोग नहाने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान चैतन्य अंबादे (6) का अचानक पैर फिसल गया और वह कन्हान नदी में डूबने लगा। यह देख चैतन्य को बचाने उसके भाई गौतम अंबादे (30) ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को झटपटाते देखे उनके दामाद रोहित नागदेवते, कामठी निवासी नदी में उतरकर दोनों को बचाने का प्रयास करने लगा, किंतु वह भी डूबने लगा।

Created On :   8 Jun 2026 4:15 PM IST

Tags

Next Story