हवाई उड़ान: दिल्ली - बंगलुरु व हैदराबाद रूट पर किराए में उछाल, सीटें कम और मांग ज्यादा

दिल्ली - बंगलुरु व हैदराबाद रूट पर किराए में उछाल, सीटें कम और मांग ज्यादा
  • दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद रूट सबसे महंगे
  • प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया महंगा हो गया है

Nagpur News. गर्मी की छुट्टियों, कारोबारी यात्राओं और सप्ताहांत की बढ़ती मांग के बीच प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया महंगा हो गया है। जून की उड़ानों के लिए उपलब्ध किरायों में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद रूट सबसे महंगे दिखाई दे रहे हैं। कई उड़ानों में किराया 11 हजार से 16 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

सीटें कम, मांग ज्यादा

दिल्ली के लिए एयर इंडिया की नॉन-स्टॉप उड़ानों का किराया 11 हजार रुपए से अधिक दर्ज किया गया। नागपुर से नई दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-466 और एआई-416 में किराया करीब 11 हजार 122 रुपए और क्लासिक श्रेणी का किराया 11 हजार 647 रुपए तक पहुंच गया हैं।

दिल्ली से नागपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-465 में किराया 11 हजार 978 रुपए से शुरू हो रहा है। इंडिगो की दिल्ली-नागपुर उड़ान 6ई-6435 में भी किराया 9 हजार 662 रुपए से अधिक दर्ज किया गया है। जानकारों के अनुसार मौजूदा समय में उड़ानों की संख्या में कमी आई है। इससे सीटों की उपलब्धता कम होने और यात्रा मांग बढ़ने से किराए में वृद्धि देखी जा रही है।

Created On :   8 Jun 2026 4:46 PM IST

Tags

Next Story