बढ़ोतरी का फैसला: जेब पर फिर चलेगी कैंची, अब बाल - दाढ़ी बनवाना 20 प्रतिशत हुआ महंगा

जेब पर फिर चलेगी कैंची, अब बाल - दाढ़ी बनवाना 20 प्रतिशत हुआ महंगा
  • महाराष्ट्र नाभिक महामंडल ने बढ़ाए रेट
  • बाल - दाढ़ी बनवाना 20 प्रतिशत हुआ महंगा

Nagpur News. रोजमर्रा की महंगाई के बीच अब सलून जाना भी महंगा हो गया है। बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने और फेशियल जैसी सेवाओं के लिए ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। महाराष्ट्र नाभिक महामंडल ने राज्य भर में सलून सेवाओं की दरों में 20 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 6 जून से लागू हो गई हैं।

वैश्विक बाजारों का असर : महामंडल का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। हेयर कलर, शेविंग क्रीम, ब्लेड, कॉस्मेटिक उत्पाद और अन्य जरूरी सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे सलून संचालकों की लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में व्यवसाय को आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाए रखने के लिए शुल्क बढ़ाना जरूरी हो गया था। महाराष्ट्र नाभिक महामंडल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नई दरें लागू होंगी। नागपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र फुलबांधे ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

यह होंगी नई दरें : नई दरों के अनुसार अब सामान्य हेयर कट के लिए 150 रुपए, शेविंग के लिए 120 रुपए और बियर्ड ट्रिमिंग के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे। वहीं फेशियल, हेयर स्पा और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं के रेट में भी बढ़ोतरी की गई है।

Created On :   8 Jun 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story