उपलब्धि: बैटरी रिसर्च में वीएनआईटी की बड़ी छलांग - देश का एकमात्र संस्थान, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और तकनीक पर होगा शोध

बैटरी रिसर्च में वीएनआईटी की बड़ी छलांग - देश का एकमात्र संस्थान, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और तकनीक पर होगा शोध
  • इस तकनीक पर अनुसंधान होगा
  • गौरवपूर्ण उपलब्धि
  • दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर्स ग्रुप ने बैटरी तकनीक में बड़ा कदम

Nagpur News. दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर्स ग्रुप ने बैटरी तकनीक और विद्युतीकरण के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर (वीएनआईटी) के साथ हुंडई सेंटर ऑफ एक्सलन्स स्थापित करने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के साथ वीएनआईटी नागपुर देश का एकमात्र एनआईटी बन गया है, जिसे हुंडई के नेशनल एकेडमिक-इंडस्ट्रियल रिसर्च नेटवर्क में शामिल किया गया है।

इस तकनीक पर अनुसंधान होगा

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हुंडई के वरिष्ठ अधिकारियों और देश के सात प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। इस नेटवर्क में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी हैदराबाद, तेजपुर विश्वविद्यालय और वीएनआईटी नागपुर शामिल हैं। इस पहल के तहत बैटरी सेल, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, ऊर्जा घनत्व, सुरक्षा, टिकाऊपन और एआई आधारित वेहिकल टू ग्रिड तकनीक पर अनुसंधान किया जाएगा।

गौरवपूर्ण उपलब्धि

वीएनआईटी में इस परियोजना का नेतृत्व डॉ. प्रद्युम्न चतुर्वेदी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह केंद्र उद्योग आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, वैश्विक ई-कॉन्फ्रेंस और भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीकों के विकास पर कार्य करेगा। वीएनआईटी के निदेशक डॉ. प्रेम लाल पटेल ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए बैटरी तकनीक और विद्युतीकरण क्षेत्र में क्षमता निर्माण पर जोर दिया।

Created On :   18 May 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story